अगर आप भी देखते है, सुबह उठते ही इन चीजों को, तो हो जाये सावधान आ सकता है दुर्भाग्य

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सुबह उठने के बाद 1 घड़ी यानी (24 मिनट) तक कोई भी अशुभ चीज नहीं देखनी चाहिए। वरना पूरे दिन उसका नकारात्मक असर आप पर रहता है। इससे आपके कामकाज भी प्रभावित होते हैं। कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनको सुबह-सुबह देखने से दिनभर खर्चा और नुकसान होता है। उन अशुभ चीजों के कारण विवाद और टेंशन में दिन निकलता है। वहीं इसके विपरीत आपकी सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। जबकि दिन की शुरुआत खराब होने से पूरा दिन परेशानी में बीतता है। सुबह-सुबह शुभ काम करने और शुभ चीजें देखने की परंपरा चली आ रही है। सुबह उठने के बाद अशुभ चीजें देखने से बचना चाहिए। यहां जानिए सुबह कौन-कौन सी चीजें नहीं देखनी चाहिए।
आईना न देखेंसुबह उठने के बाद सबसे पहले आईना देखना अशुभ माना गया है। इसीलिए वास्तु के अनुसार भी बेडरूम में आईना लगाने के लिए मना किया जाता है। सुबह आईना देखने से विचारों में नकारात्मकता बढ़ सकती है। अगर पलंग के सामने आईना लगा रखा है तो सोने से पहले उस पर परदा डाल देना चाहिए।
छाया देखने से बचेंसुबह उठकर छाया देखने से भी बचना चाहिए। दरअसल, खुद की या दूसरों की छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से तनाव, डर और कपन्फ्यूजन बढ़ता है। जिससे कामकाज बिगड़ते हैं। इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए।
जानवरों और उनके फोटो –सुबह उठकर जानवर और उनके फोटो भी नहीं देखने चाहिए। ऐसा करने से दिनभर विवाद और टेंशन बना रहता है।
सुबह उठने के बाद देखें शुभ चीजें –सुबह उठने के बाद शुभ चीजें देखनी चाहिए। जैसे सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी हथेलियां देखें। देवी-देवताओं की फोटो या सुंदर सकारात्मक फोटो देखनी चाहिए।

loading…


Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*