इंडिया का क्रिकेट मैच हो और अनुष्का शर्मा की खबर न आए। ऐसा संभव है, शायद नहीं। साउथ अफ्रीका में इंडिया का तीसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ और इधर अनुष्का शर्मा ने ट्विटर एकाउंट पर एक फोटो फोस्ट कर दी। जिसपर लिखा कि गेस करिए कि मैं किसके साथ अपनी छुट्टी एन्जॉय कर रही हूं। फोटो में अनुष्का के साथ उनका डॉग था। अनुष्का शर्मा की पोस्ट के बाद लोगों ने कई कमेंट किए। कुछ ने पुराना राग अलापते हुए कहा कि शादी के बाद विराट की परफॉर्मेंस खराब हो गई है, तो कुछ ने अनुष्का के विरोध में कमेंट करने वालों को लताड़ा। हालांकि कई लोग मुद्दे से नहीं भटके और अनुष्का की फोटो की तारीफ करते हुए कई कमेंट किए। तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। कप्तान विराट कोहली ने 54 रन बनाए। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि विराट साउथ अफ्रीका में जूझ रहे हैं और अनुष्का शर्मा छुट्टी एन्जॉय कर रही हैं। 2 मार्च को अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ रिलीज होने वाली है। जिसमें अनुष्का का अलग लुक नजर आ रहा है। ये अनुष्का की हॉरर फिल्म है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा शाहरुख खान के साथ ‘जीरो’ फिल्म में भी नजर आएंगी।
Leave a Reply