साल 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले का चश्मदीद मोशे होल्ट्सबर्ग करीब नौ साल बाद अपने घर मुंबई लौट आया है। मोशे मंगलवार सुबह इजरायल से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मोशे मुंबई में एक मेमोरियल का उद्घाटन करेगा। मोशे अपने दादा रब्बी होल्ट्सबर्ग नाचमन के साथ मुंबई आया है।संवाददाताओं से बातचीत में नाचमन ने कहा, यह बहुत खास दिन है। ईश्वर का धन्यवाद कि मोशे दोबारा लौट सका। मुंबई अब काफी सेफ है।बता दें, मुंबई के आतंकी हमले नन्हें मोशे ने अपने माता-पिता को खो दिया था। मोशे ने अब फिर मुंबई आकर घरवापसी की है।दरअसल, मोशे मुंबई में रह कर अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहता है। अपनी इस इच्छा को पूरी करने के लिए उसने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से मुलाकात भी की थी।
Leave a Reply