‘पीरियड्स’ में ये गलतियां पड सकती हैं महँगी, हो जाये सावधान..

लड़किया ध्यान दें, अगर माहवारी के दौरान ये सभी लक्षण नजर आएं तो बिल्कुल भी शर्म न करें, वरना जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। खबर पढ़ें और संभल जाएं।पीजीआई चंडीगढ़ में एंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट की डॉ. रमा वालिया से ओवरी और टेस्टिस से जुड़ी बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. ने कहा कि यदि आठ साल की उम्र से पहले किसी लड़की के पीरियड आ जाए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अनदेखी की तो हाइट छोटी रह जाएगी।डॉ. ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो आमतौर पर बच्चों को पेरेंट्स 14 साल की उम्र के बाद लाते हैं, इस उम्र में कुछ नहीं कर सकते। जबकि थोड़ी उम्र में ही दवाइयों की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। इसी तरह से किसी युवती में पीरियड देरी से आ रहे हैं या कुछ और समस्या जैसे कि चेहरे पर बाल का आना। इन्हें भी दवाओं की माध्यम से ठीक किया जा सकता है।डॉ. ने बताया कि पीसीओडी(पालीसिस्टिक ओवरी डिजीज), पीसीओडी बीमारी खासतौर पर यंग लड़कियों में आती है।इसमें पीरियड अनियंत्रित हो जाते हैं। चेहरे पर बाल आते हैं। ये बीमारी मोटापे से जुड़ी होती है। ओवेरी में फीमेल हार्मोन के बजाए मेल हार्मोन बनने लगते हैं। इस बीमारी की अनेदखी भी समस्या का कारण बन सकती है।कुछ महिलाओं का मानना होता है कि उनके पीरियड सही से नहीं आ रहे हैं, इसलिए उनका वजन बढ़ रहा है, जबकि होता है उल्टा।वजन होने के कारण उनके पीरियड नहीं आते। यदि इसे ठीक नहीं किया गया तो भविष्य में डायबिटीज होने की संभावना रहती है और मां बनना भी मुश्किल होता है। इसकी पहचान होते ही सीधेएंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट में पहुंचे और इलाज करवाएं।माहवारी के दौरान लड़कियां एक्सरसाइज करने से बचें। इससे पेट में दर्द और ज्यादा ब्लीडिंग होने लगती है। माहवारी में हाइजीन रहना बहुत जरूरी होता है।हो सके तो सैनेटरी नैपकिन तो हर 3 से 4 घंटे में बदले नहीं तो बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीरियड्स के दौरान शरीर को विटामिन और मिनरल्स की ज्यादा आवश्यकता होती है। ऐसे में फास्ट रखना सेहत पर भारी पड़ सकता है।पीरियड्स के दौरान लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो फिजिकल रिलेशनशिप इस दौरान न बनाए। ऐसा करने से न केवल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है बल्कि दर्द भी ज्यादा होता है। इस दौरान कम से कम 8 घंटे की नींद लेना बॉडी के लिए जरूरी होता है। कम घंटों की नींद से सिर में दर्द के साथ-साथ बॉडी पेन जैसी प्रॉब्लम्स होने लगती हैं।

loading…


Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*