अगर आप भी सो रहे हैं इस पोजिशन में, तो हो जाये सावधान, हो सकते है ये भयानक नुकसान

सभी लोगों का सोने का तरीका अलग-अलग होता है। काफी ऐसे लोग हैं, जिन्हें एक विशेष तरीके से सोने पर ही अच्छी नींद आती है। सोने के इन्हीं खास तरीकों को ध्यान से देखा जाए तो व्यक्ति के स्वभाव की खास बातें आसानी से मालूम की जा सकती हैं। व्यक्ति की आदतों का असर स्वभाव पर भी होता है। जैसी आदतें होती हैं, वैसा ही स्वभाव बनता है।ज्योतिष के अंतर्गत व्यक्ति की आदतों और शारीरिक लक्षणों को देखकर स्वभाव बताने की विद्या को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। इस शास्त्र के अनुसार व्यक्ति का सोने का तरीका देखकर उसके बारे में बहुत सी बातें मालूम हो सकती हैं। सोने का तरीका देखकर जानिए अपनी और दूसरों की खास बातें…
1. दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोनाजो लोग दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोते हैं, वे लोग अपने कार्यों को पूरी स्वतंत्रता के साथ करना पसंद करते हैं। इन्हें सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करने का मोह रहता है। आमतौर पर ऐसे लोग जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। ये लोग सुंदरता की ओर तुरंत ही आकर्षित हो जाते हैं।
2. पेट के बल उल्टा होकर सोनाजिन लोगों को पेट के बल सोने पर ही नींद आती है, वे लोग कभी-कभी संकुचित मानसिकता बना लेते हैं। ऐसे सोने वाले अधिकांश व्यक्ति ऐसे समय पर ही अपने मित्रों से मिलते हैं, जब इन्हें किसी काम के लिए उनकी आवश्यकता होती है। यदि ये लोग सोने के इस तरीके में बदलाव करेंगे तो काफी शुभ फल प्राप्त होंगे।
3. खुद को पुरी तरह ढंककर सोनाजो लोग ऐसे सोते हैं, वे भीड़ में खुद को शक्तिशाली और फ्रेंडली दिखाते हैं। जबकि, ये लोग शर्मीले और कमजोर भी होते हैं। यदि इन लोगों के जीवन में कोई परेशानी आती है तो स्वयं उसे दूर करने का प्रयास करते हैं। पूरी तरह ढंककर सोने वाले अधिकांश लोग नींद में तरह-तरह चेहरे भी बनाते हैं।
4. एक ओर करवट लेकर सोनाजो लोग एक ओर करवट लेकर ही सोते हैं, वे आत्मविश्वास से भरे होते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग अपने उत्साह और प्रयासों में कभी कमी नहीं करते हैं। इसी वजह से जो काम हाथ में लेते हैं, उसमें उपलब्धियां हासिल करते हैं। ऐसे सोने वाले व्यक्ति को अपने कर्म के बल पर सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त हो जाती हैं।
5. पीठ के बल सोना और पैरों की क्रॉसिंग पोजीशनजो लोग पीठ के बल सोते हैं और पैरों को क्रॉसिंग पोजीशन में रखते हैं, वे हर काम पागलपन की हद तक करना पसंद करते हैं। किसी काम को शुरू करने के बाद खत्म करने तक आराम करना इन्हें पसंद नहीं है। ये लोग परेशानियों को एकाग्रता और कड़ी मेहनत से दूर कर लेते हैं। इन्हें एकांत में रहना अच्छा लगता है।
6. करवट लेना और सिकुड़कर सोनाजो लोग एक ओर करवट लेकर सिकुड़कर सोते हैं, वे स्वार्थी स्वभाव के हो सकते हैं। अधिकांश परिस्थितियों में अपने स्वार्थ के लिए मित्रता करते हैं। इस प्रकार सोने वाले लोग तामसिक प्रवृत्ति के होते हैं। तामसिक प्रवृत्ति यानी इन्हें शुद्ध और सात्विक जीवन अधिक पसंद नहीं होता है।
7. सीधे सोना और हाथ सिर के पीछे रखनाजो लोग सीधे सोते हैं और दोनों हाथों को सिर के पीछे रखते हैं, वे काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग किसी भी नई बात को सीखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कभी-कभी ये लोग ऐसे काम कर देते हैं जो अन्य लोगों को काफी कठिन लगते हैं। इन्हें अपने घर-परिवार से काफी मोह होता है और उनके सुख के लिए प्रयत्न करते हैं।

loading…


Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*