सिंगर और एक्ट्रेस रिहाना ने अपना वेस्ट हॉलिडे होम बेच दिया है। उन्होंने ये मैन्शन करीब 18 करोड़ रुपए में बेचा है। ये मैन्शन तकरीबन 2,651 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला है।रिहाना ने अगस्त में ही नया बंगला खरीदा है। इसके बाद उन्होंने अपने इस बंगले को बेचना का तय किया था। रिहाना जो बंगला बेचना चाहती हैं, वो डबल स्टोरी है। इसमें 4 बेडरूम और 4 बाथरूम है। इसके अलावा स्विमपूल और गेस्ट हाउस भी है।रिहाना के बंगले के ज्यादातर रूम व्हाइट थीम पर बेस्ड हैं। ड्रॉइंग रूम में बड़े-बड़े सोफे हैं, जो व्हाइट कलर के हैं।मैन्शन में स्पेशल लाउंज हैं, जिसमें बार बना हुआ है। यहां पर केबिनेट और सीटिंग की व्यवस्था भी है।एक्स्ट्रा सीटिंग एरिया में भी बड़ा सोफा लगा हुआ है। यहां बड़ा-सा कबर्ड भी है।इस रूम में बड़े-बड़े कांच के डोर हैं, जहां से स्विमिंग पूल के एरिया में एंट्री ली जा सकती हैं।इस मैन्शन का कीचन भी व्हाइट थीम पर डेकोरेट किया हुआ है। कांच की डाइनिंग टेबल है।बेडरूम को भी डिफरेंट थीम से सजाया गया वो भी सिम्पल तरीके से।
Leave a Reply